जीविका लाइब्रेरी से संवरेगा युवाओं का भविष्य

Updated at : 30 Mar 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका लाइब्रेरी से संवरेगा युवाओं का भविष्य

जीविका लाइब्रेरी से संवरेगा युवाओं का भविष्य

विज्ञापन

चार जिलों की ”विद्या दीदियों” का प्रशिक्षण शुरू,

डिजिटल कक्षा व पुस्तकालय संचालन की बारीकियां सीख रहीं 20 दीदियां

ठाकुरगंज. किशनगंज, अररिया, कटिहार व सुपौल जिले की जीविका विद्या दीदी ठाकुरगंज में आयोजित विशेष प्रशिक्षण-कार्यशाला में भाग ले रही हैं. सोमवार को ठाकुरगंज के भोगडाबर स्थित पंचायत सरकार भवन में सामुदायिक पुस्तकालय सह करियर विकास केंद्र में इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. जीविका व प्रोजेक्ट पोटेंशियल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में चार जिलों की 20 विद्या दीदियां व 12 जॉब साथी भाग ले रहे हैं.

लाइब्रेरी संचालन व डिजिटल शिक्षा पर जोर

जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्या दीदियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना है. प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों की जानकारी दी जा रही है. इसमें पुस्तकों का उचित रख-रखाव व युवाओं को लाइब्रेरी आने के लिए प्रेरित करना. डिजिटल कक्षा का प्रभावी संचालन युवाओं को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना. बच्चों व युवाओं की प्रतिपुष्टि (फीडबैक) दर्ज करने की प्रक्रिया. लाइब्रेरी संचालन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा व उनके निराकरण के तरीके.

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान बनी लाइब्रेरी

किशनगंज जिला मुख्यालय से दूर दुर्गम क्षेत्रों में जीविका के माध्यम से सातों प्रखंडों में एक-एक लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है. इन केंद्रों पर ग्रामीण युवाओं को स्वाध्याय कक्ष, डिजिटल क्लास, अखबार, मैगजीन और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही हैं. इससे हजारों युवाओं को गांव में ही बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल रहा है.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

इससे पूर्व डीपीएम जीविका एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी. इस अवसर पर जीविका के प्रबंधक सतीश कुमार व डॉली उपस्थित थीं. वहीं प्रोजेक्ट पोटेंशियल की ओर से अनुज, कुश, दीपिका, अभिनव एवं अन्य कर्मियों ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन