एनएच 327ई पर भीषण सड़क हादसा, खड़ा ट्रक से टकराया बालू लदा हाइवा

Updated at : 30 Mar 2026 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच 327ई पर भीषण सड़क हादसा, खड़ा ट्रक से टकराया बालू लदा हाइवा

एनएच 327ई पर भीषण सड़क हादसा, खड़ा ट्रक से टकराया बालू लदा हाइवा

विज्ञापन

केबिन में फंसे चालक को जेसीबी की मदद से निकाला गया बाहर, हालत गंभीर, माटीगाड़ा का रहने वाला है घायल

पौआखाली. ठाकुरगंज-बहादुरगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर सोमवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दरअसल सुखानी थाना क्षेत्र के भेलागुड़ी पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित हाइवा ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया व चालक अंदर ही फंस गया.

जेसीबी की मदद से चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. हाइवा का केबिन बुरी तरह पिचक जाने के कारण चालक को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो रहा था. कड़ी मशक्कत: स्थिति को देखते हुए मौके पर जेसीबी मशीन बुलायी गयी. काफी प्रयास के बाद जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन के हिस्सों को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका. घायल चालक की पहचान सोनू कुमार, निवासी माटीगाड़ा थाना क्षेत्र, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सुखानी थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हाइवा बालू से लदा हुआ था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. चूंकि वाहन में बालू लदा था, इसलिए इसकी सूचना और प्रतिवेदन खनन विभाग और परिवहन विभाग को भेज दिया गया है. इसके माध्यम से ओवरलोडिंग या अवैध परिवहन जैसे पहलुओं की सघन जांच की जा सकेगी.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन