बैंकों व वित्तीय संस्थानों की सघन सुरक्षा जांच
Updated at : 30 Mar 2026 8:04 PM (IST)
विज्ञापन

बैंकों व वित्तीय संस्थानों की सघन सुरक्षा जांच
विज्ञापन
संदिग्धों पर पैनी नजर, बैंक प्रबंधकों को बड़ी निकासी पर पुलिस को सूचित करने का निर्देश
किशनगंज. एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंकों और अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों की व्यापक जांच की गयी. इसके साथ ही जिले के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. किशनगंज पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बैंकिंग परिसरों के अंदर और बाहर संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है.बैंक सुरक्षा के लिए कड़े दिशा-निर्देश
जांच के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और निम्नलिखित निर्देश दिये. किसी भी बड़ी नकद निकासी से पूर्व अनिवार्य रूप से स्थानीय पुलिस को सूचित करें. बैंक के गार्ड को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे अंदर आने वाले व्यक्तियों के पहचान पत्रों की जांच करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. बैंकों के आसपास भटकने वाले संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है जो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सक्रिय हैं.बॉर्डर और चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने जिले के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर चौकसी बढ़ा दी है. गलगलिया चेक पोस्ट व अररिया जिले की सीमा से सटे चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन तलाशी ली गयी. जांच के दौरान वाहनों को रोककर उनकी डिक्की व संदिग्ध कागजातों की बारीकी से पड़ताल की गयी. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एहतियातन बैंक आने वाले लोगों की सुरक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. वाहन जांच और बैंकिंग प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




