जेएनवी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्रा को किया सम्मानित

Updated at : 30 Mar 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
जेएनवी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्रा को किया सम्मानित

जेएनवी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्रा को किया सम्मानित

विज्ञापन

दिघलबैंक. धनतोला पंचायत अंतर्गत सोहन मध्य विद्यालय, धनतोला की कक्षा पांचवीं की छात्रा कुमारी श्रद्धा प्रसाद ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण किया है. इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया. प्रधानाध्यापक तेज नारायण सिंह ने छात्रा व उसके दादा जंग बहादुर हरिजन को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया. छात्रा के दादा व पूर्व शिक्षक जंग बहादुर हरिजन ने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत व मार्गदर्शन के कारण ही सफलता मिली है. इस अवसर पर कुंज बिहारी सिंह, धीरेंद्र कुमार गणेश, चंद्र किशोर सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, अस्मिता कुमारी, यशोदा, शाहेनूर, सुशांति, भवानी कुमार, वीरेंद्र सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन