हरिनाम संकीर्तन से माहौल भक्तिमय

शहर के मिलनपल्ली में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है
किशनगंज. शहर के मिलनपल्ली में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. हरे राम हरे कृष्ण की धुन से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है. यहां हर साल हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है जहां बंगाल, बिहार, नेपाल से पहुंची कीर्तन मंडलियों के द्वारा सुमधुर ध्वनि में हरे राम हरे कृष्ण का गायन किया जाता है जिसे सुनने और देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचते है. श्रीराधा कृष्ण मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन समारोह में रासलीला का भी आयोजन किया जाता है जहां कलाकारों के द्वारा भगवान कृष्ण से जुड़े प्रसंगों एवं कथा पर प्रस्तुति दी जाती है जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ जाती है. कीर्तन में पहुंचने वाले भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है. गौरतलब हो कि शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुए संकीर्तन समारोह का मंगलवार को समापन किया जाएगा. कीर्तन को सफल बनाने में जयदेव दास, प्रणव सिन्हा, अमित दास, साधन दास, जितेंद्र साहा, डोमन राम, रंजीत, मनोज, बाचन, विष्णु, लक्ष्मण, परिमल, रतन, अजय, गोवर्धन, प्रदीप सिन्हा,दुलाल मंडल आदि सक्रिय दिखे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










