शिक्षक से एक लाख 95 हजार की ठगी

Updated:
विज्ञापन
शिक्षक से एक लाख 95 हजार की ठगी

शिक्षक से एक लाख 95 हजार की ठगी

विज्ञापन

किशनगंज. शिक्षक के खाते से मोबाइल पेटीएम के जरिये साइबर बदमाश ने एक लाख 95 हजार रुपये उड़ा लिया. पीड़ित राजा राम पोद्दार आशालता मध्य विद्यालय में शिक्षक है. पीड़ित की शिकायत पर सदर में शिकायत मामला दर्ज किया गया. पीड़ित शिक्षक ने बताया कि 18 अप्रैल को डेमार्केट सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए थे. सब्जी खरीदने के दौरान से उनकी मोबाइल चोरी हो गई थी. उनके शर्ट के पॉकेट से किसी ने मोबाइल चोरी कर ली. पीड़ित शिक्षक को लगा की पहले मोबाइल सिम लॉक कर दूसरा सीम निकाल लेते है. इस बीच उन्होंने नया मोबाइल और सीम लिया. मोबाइल गुम होने के एक दिन बाद जब पीड़ित शिक्षक ने नया सीम लगाया,तब वे मैसेज देखकर चौंक गए. उनके दूसरे मोबाइल में रुपए निकासी का मैसेज आया. 18 अप्रैल को फोन पे के माध्यम से साइबर बदमाश ने चार रूपये की निकासी की. इसके बाद साइबर बदमाश द्वारा 19 अप्रैल को दो बार रूपये की निकासी की गई जिसमें कुल 1 लाख 95 हजार रुपए की निकासी की गई. उन्हें साइबर फ्रॉड की आशंका हुई और बैंक पहुंचे और जब बैंक का स्टेटमेंट निकाला तब जाकर उनके साथ साइबर फ्रॉड होने की जानकारी मिली. इसके बाद शिकायत दर्ज करवाने सदर थाना पहुंचे और आवेदन देकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन