आनंद विहार से जोगबनी के बीच एक जोड़ी और चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
आनंद विहार से जोगबनी के बीच एक जोड़ी और चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन

गर्मी में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल और जोगबनी के बीच एक जोड़ी अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की

विज्ञापन

ठाकुरगंज. गर्मी में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल और जोगबनी के बीच एक जोड़ी अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है. पूर्वोतर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि यह सेवा प्रत्येक दिशा में 12 फेरों के लिए चलेंगी. इसके अलावे समय की पाबंदी को बढ़ावा देने और ट्रेन की आवाजाही को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एनएफआर ने रंगिया मंडल में दो मुख्य ट्रेनों के समय में संशोधन किया है, जो 29 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाली रेल यात्रा से प्रभावी होगी. ट्रेन संख्या 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 13247 कामाख्या-राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस के लिए यह समायोजन किया गया है. क्षेत्र में यात्रा सुविधा और कनेक्टिविटी को बढ़ाने तथा गतिशीलता को महत्वपूर्ण बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया गया है. स्पेशल ट्रेन संख्या 04094 (आनंद विहार टर्मिनल – जोगबनी) समर स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल से 10 जुलाई 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनल से 23:55 बजे रवाना होगी और शनिवार को जोगबनी 07:30 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 04093 (जोगबनी – आनंद विहार टर्मिनल) समर स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को जोगबनी से 09:30 बजे रवाना होगी और रविवार को आनंद विहार टर्मिनल 16:00 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, वाराणसी जंक्शन, बलिया, छपरा जंक्शन, बरौनी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, कटिहार जंक्शन, फारबिसगंज होते हुए दोनों दिशाओं में चलेगी. इस ट्रेन में 20 कोच होंगे.

राजधानी और कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेनों का समय संशोधित

संशोधित समय सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12423 राजधानी एक्सप्रेस अब रंगिया जंक्शन पर 07:38 बजे पहुंचेगी और 07:40 बजे रवाना होगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 13247 कैपिटल एक्सप्रेस न्यू बंगाईगांव 08:30 बजे पहुंचेगी और 08:35 बजे रवाना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन