वल्दिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का राज्यस्तरीय मूल्यांकन

Updated:
विज्ञापन
वल्दिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का राज्यस्तरीय मूल्यांकन

वल्दिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का राज्यस्तरीय मूल्यांकन

विज्ञापन

पोठिया. पोठिया प्रखंड स्थित वल्दिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का राज्य स्वास्थ्य टीम द्वारा एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए निरीक्षण कर मूल्यांकन किया गया. निरीक्षणकर्ता मधुबाला (ऑब्जर्वर) की अगुवाई में टीम ने स्वास्थ्य केंद्र की छह प्रमुख सेवाओं का मूल्यांकन किया. इसमें ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, जांच लैब, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ी सेवाएं, और प्रशासनिक व्यवस्थाएं शामिल थीं. निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साहिल रजा, प्रभारी डीसीक्यूए डॉ सुमन सिन्हा, डीपीसी डॉ विश्वजीत कुमार, बीएचएम सुनील कुमार, स्थानीय सीएचओ व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. टीम ने मरीजों और स्थानीय लोगों से फीडबैक लेते हुए जाना कि अस्पताल से उन्हें किस प्रकार की सुविधा और लाभ प्राप्त हो रहे हैं. सभी बिंदुओं पर सेवा का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया, जिसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन