लोगों को दी गयी विभिन्न योजनाओं की जानकारी, लिये गये आवेदन

Updated:
विज्ञापन
लोगों को दी गयी विभिन्न योजनाओं की जानकारी, लिये गये आवेदन

पोठिया प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में बुधवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में बुधवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पहुंचे लोगों को अधिकारियों ने पेंशन योजना, जन्म प्रमाण-पत्र, बासगीत पर्चा, मनरेगा जॉब कार्ड, शौचालय निर्माण, अंचल से संबंधित कार्यों की जानकारी देते हुए आवेदन प्राप्त किये. लोगों के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए है. इसी कड़ी के तहत फाला पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित उत्क्रमित मध्य विधालय पुरन्दरपुर में राजस्व अधिकारी मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया. बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि यह अभियान हर टोला, हर परिवार, हर सेवा के संकल्प के साथ संचालित हुआ है. शिविर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महादलित टोले या गांव में निवासरत कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाय. शिविर में लाभुकों से राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और श्रम कार्ड जैसी 22 प्रमुख योजनाओं से सम्बंधित जानकारी एकत्र की जा ही है. सभी योजनाओं का त्वरित लाभ देने के साथ-साथ बिजली, पानी, शौचालय और आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने महादलित समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित तिथियों में शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान अव���्य करा लें. पुरंदरपुर शिविर में राजस्व अधिकारी मनोज कुमार चौधरी, पीआरएस रंजन कुमार सिन्हा, विकास मित्र नवीन कुमार, युवा समाजसेवी वीर सिंह, किसान सलाहकार मो मुद्दसिर, वार्ड सदस्य रिपन सिन्हा, वार्ड सदस्य नूर हुसैन, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन