मंत्री के कथित बयान पर किशनगंज में बवाल, गांधी चौक पर युवाओं ने फूंका पुतला
पुतला दहन करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
किशनगंज में मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के विवादित बयान के बाद बजरंग दल और श्रीराम सेना ने किया पुतला दहन, माफी की मांग की।
किशनगंज : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवाओं को लेकर ऊर्जा मंत्री सह किशनगंज जिले के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के कथित बयान के विरोध में सोमवार देर शाम शहर के गांधी चौक पर विभिन्न संगठनों से जुड़े युवाओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया.
आपके शहर में
प्रदर्शन में बजरंग दल और श्रीराम सेना से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के कथित बयान को युवाओं और धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए आपत्ति जतायी और उनसे माफी मांगने की मांग की.
सरस्वती पूजा को लेकर कथित टिप्पणी पर जताया विरोध
श्रीराम सेना के चंद्र किशोर राम ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री शैलेश कुमार ने युवाओं और सरस्वती पूजा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि मंत्री के इस कथित बयान से युवाओं में आक्रोश है.
वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील तिवारी ने कहा कि मंत्री के बयान से उनकी आस्था को ठेस पहुंची है. उन्होंने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की.
प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
प्रदर्शन और पुतला दहन को देखते हुए गांधी चौक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गयी थी. मौके पर डीएसपी, सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए