स्कूली बच्चों से भरी बस और पिकअप में जोरदार टक्कर, दो बच्चे घायल

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त बस घायल बच्चे घायल पिकअप ड्राइवर | Prabhat Khabar Network

ठाकुरगंज में स्कूली बस और पिकअप की जोरदार भिड़ंत में दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

किशनगंज (ठाकुरगंज) : मंगलवार की सुबह ठाकुरगंज-किशनगंज मुख्य पथ पर ठाकुरगंज थाना के नीचे वैल्यू प्लस के समीप अचानक अफरातफरी मच गयी. स्कूली बच्चों से भरी बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार बच्चे घबरा गये और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी. आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चों की स्थिति की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस  घायल बच्चे  घायल पिकअप ड्राइवर   | Prabhat Khabar Network
दुर्घटनाग्रस्त बस घायल बच्चे घायल पिकअप ड्राइवर | Prabhat Khabar Network

जानकारी के अनुसार चामा पब्लिक स्कूल की बस डांगीबस्ती से छह स्कूली बच्चों को लेकर ठाकुरगंज की ओर आ रही थी. महावीस्थान के समीप से कुछ अन्य बच्चों को भी बस में सवार होना था. इसी दौरान थाना के नीचे वैल्यू प्लस के समीप बस की पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गयी.

दो बच्चों को लगी चोट, अस्पताल में कराया इलाज

हादसे में कक्षा सात के छात्र रईस वर्ग और यूकेजी के छात्र मुनव्वर को आंशिक चोट लगी. दोनों को तत्काल ठाकुरगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. इलाज के बाद दोनों बच्चों की स्थिति सामान्य बतायी गयी. बस में सवार अन्य बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली.

दुर्घटनाग्रस्त बस  घायल बच्चे  घायल पिकअप ड्राइवर   | Prabhat Khabar Network
दुर्घटनाग्रस्त बस घायल बच्चे घायल पिकअप ड्राइवर | Prabhat Khabar Network

पिकअप चालक समेत दो लोग घायल

वहीं पिकअप वाहन में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को ठाकुरगंज अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद संबंधित कंपनी के अधिकारियों ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की व्यवस्था की.

कुछ देर प्रभावित रहा यातायात

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण कुछ देर तक मुख्य पथ पर यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने दोनों वाहनों का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटायी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन