सरस्वती पूजा पर मंत्री के बयान से गरमायी सियासत, माफी मांगें मंत्री - काँग्रेस

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस नेता इमाम अली चिंटू और नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा | Prabhat Khabar Network

किशनगंज के प्रभारी मंत्री बुलो मंडल के सरस्वती पूजा पर दिए गए बयान से कांग्रेस नाराज, सार्वजनिक माफी की मांग की। जानें पूरा मामला।

विज्ञापन

किशनगंज जिला प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के सरस्वती पूजा को लेकर दिये गये बयान पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति जतायी है. कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू और कांग्रेस नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा ने मंत्री के बयान की निंदा करते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है.

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि धार्मिक पर्व और उससे जुड़ी आस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों की टिप्पणी मर्यादित और संवेदनशील होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के बयान से सरस्वती पूजा आयोजित करने वाले युवाओं और श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं.

क्या कहा था प्रभारी मंत्री ने

प्रभारी मंत्री डॉ. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा था कि देश में अलग-अलग त्योहार मनाये जाते हैं. होली, दीपावली और ईद जैसे पर्व लोग मिल-जुलकर मनाते हैं. सरस्वती पूजा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि यहां के युवा सड़क पर बैरियर लगाकर रुपये की वसूली करते हैं और बाद में उसी पैसे से शराब का नशा करते हैं तथा डीजे पर नाचते हैं.

मंत्री के इसी बयान को लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गयी है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि कहीं चंदा वसूली या शराब का सेवन जैसी अनियमितता होती है तो प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन पूजा से जुड़े युवाओं को लेकर इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है.

स्पष्टीकरण और माफी की मांग

वरीय कांग्रेस नेता इमाम अली चिंटू और सजल कुमार साहा ने प्रभारी मंत्री से बयान को लेकर स्पष्टीकरण देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है. उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से जुड़े विषयों पर बयान देते समय जनप्रतिनिधियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.


विज्ञापन
गौरव कुमार

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन