चोरी के मामले में एसडीपीओ घटनास्थल का मुआयना किया

Updated:
विज्ञापन
चोरी के मामले में एसडीपीओ घटनास्थल का मुआयना किया

एसडीपीओ घटनास्थल का मुआयना किया

विज्ञापन

ठाकुरगंज, दिन दहाड़े सोमवार को हुई चोरी की घटना के बाद मंगलवार को एसडीपीओ-टू मंगलेश कुमार सिंह ने घटनास्थल वार्ड संख्या 9 का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पीडित ढाबा मालिक परिवार के सदस्यों से चोरी की घटना की जानकारी ली. उन्होंने आस-पास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की और संदिग्ध को देखे जाने की भी जानकारी ली. बताते चले 15 लाख की चोरी के मामले में मंगलवार को ही भागलपुर से पहुंची दो सदस्यीय एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की और कई नमूने अपने साथ ले गए है. बताते चले पिछले दिनों हुई कई चोरी की घटना का उद्भेदन अब तक नहीं होने से और दिनदहाड़े चोरी की घटना के बाद से ही ठाकुरगंज पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. लोग दहशत में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन