ePaper

हर अस्पताल में नैदानिक मनोवैज्ञानिक की मनोचिकित्सक की जरूरत

Updated at : 04 Oct 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
हर अस्पताल में नैदानिक मनोवैज्ञानिक की मनोचिकित्सक की जरूरत

जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के सहायक प्रोफेसर डॉ रकीब आलम ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से मुलाकात की

विज्ञापन

किशनगंज जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के सहायक प्रोफेसर डॉ रकीब आलम ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य भर में शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए व्यापक जागरूकता की मांग की. इस बाबत जानकारी देते हुए डॉ रकीब आलम ने बताया कि प्रत्येक अस्पताल में एक नैदानिक मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक की आवश्यकता है. यह समय की सबसे बड़ी मांग है. कोविड के दौरान लोगों के मानसिक, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य में काफी गिरावट आई है, जिसके कारण असामाजिक व्यक्तित्व विकार कई गुना बढ़ गया है. यह सार्वभौमिक नैतिक मूल्यों के अभाव के कारण है. बिहार में अच्छे स्वास्थ्य एवं कल्याण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, शांति, न्याय और मजबूत संस्थाओं के प्रति व्यापक जागरूकता के लिए एक मॉडल तैयार किया जा सकता है ताकि राज्य भर में शांति बहाल हो सके. यह मॉडल बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार राज्य महिला आयोग, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार मानवाधिकार आयोग के सहयोग से तैयार किया जा सकता है. पुलिसकर्मियों को सशक्त बनाने हेतु पुलिसकर्मियों को कानूनी अधिकारों, मानवाधिकारों, महिला के अधिकारों, शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन