भातगांव सीमा पर एसएसबी व गलगलिया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

Updated:
विज्ञापन
भातगांव सीमा पर एसएसबी व गलगलिया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

यातायात के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

गलगलिया भारत नेपाल सीमा भातगांव सीमा पर एसएसबी चेक पोस्ट के पास बुधवार को गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बिना हेलमेट और बिना कागजात वाले वाहनों से जुर्माना वसूला गया.वहीं चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट, इंश्योरेंस,ड्राइवरी लाइसेंस के साथ ही रखने, यातायात के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहन चालकों को सड़क पर चलने के नियमों का पाठ भी पढ़ाया. इस मौके पर गलगलिया थाना के अपर थाना अध्यक्ष मन्नू कुमारी एसआई वेद प्रकाश, छबीला हजारे, भूषण झा तथा बिहार पुलिस के जवान सहित महिला जवान मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन