राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन अभियान के लोगों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन अभियान के लोगों को किया जागरूक

राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन के अवसर पर विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम जिला किशनगंज में चलाया गया.

विज्ञापन

किशनगंज. राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन के अवसर पर विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम जिला किशनगंज में चलाया गया. इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, किशनगंज के द्वारा हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर बाल रैली निकालकर जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया गया. साथ ही वाहन (टोटो) के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, किशनगंज, श्रम अधीक्षक, किशनगंज, श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी, कोचाधामन तथा सभी एनजीओ के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देदश्य राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन अर्थात बाल श्रम से मुक्त किशनगंज के बारे में प्रचार-प्रसार के माध्यम से जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक कर उन्हें अपने दुकानों/प्रतिष्ठानों में बाल श्रम नहीं कराया जाय, इस संबंध में जागरूक करना था. बाल श्रम करते हुए पकड़े जाने पर नियोजक को 20 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन