जिले में गर्मी का सितम कम होने का नहीं ले रहा नाम, बिजली कटौती से परेशान लोग

Updated at : 27 May 2024 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में गर्मी का सितम कम होने का नहीं ले रहा नाम, बिजली कटौती से परेशान लोग

जिले में गर्मी और उमस का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है.

विज्ञापन

किशनगंज.जिले में गर्मी और उमस का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है. गर्मी से अभी राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. मई माह की उमस वाली गर्मी जिलेवासियों की पूरी परीक्षा ले रही है. जिले का तापमान इस समय 38 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. करीब एक सप्ताह से लू से राहत तो मिली है, लेकिन इसका ज्यादा फायदा नहीं हुआ है. वैसे-वैसे बिजली की खपत और कटौती भी बढ़ रही है. खासतौर से दोपहर में होने वाली कटौती या ट्रिपिंग से जनता बेहाल हो जाती है. जनता भी दोपहर में उमस और चिलचिलाती धूप में घरों से बाहर निकलने से बच रही है. घर के बाहर निकलने पर छांव की ही तलाश रहती है. शाम होने पर भी उमस से कोई खास राहत नहीं मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन