किसान संवाद व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

बीमारियों का इलाज एवं परामर्श दिया गया.
पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा शुक्रवार को 95 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कटहलबाड़ी गांव में किया गया. इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ कुमारी चंद्रकला, सहायक प्राध्यापक ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि किसान संवाद का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया. इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है. पशु चिकित्सा शिविर में 54 पशुपालकों के 158 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं जिसमें मुख्य रूप से दूध उत्पादन में कमी की समस्या, पशुओं में कृमि संक्रमण की समस्या, पशुओं में गर्भ की जांच एवं अन्य प्रकार की बीमारियों का इलाज एवं परामर्श दिया गया. शिविर में बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज-तत्वों तथा कृमिनाशक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया. कार्यक्रम की संयोजक डॉ आकृति ने बताया कि इस दौरान लगभग 21 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




