चोरी के तीन मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन

चोरी के तीन मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
किशनगंज.
आरपीएफ की टीम ने शनिवार की शाम किशनगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक से तीन मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ के अवर निरीक्षक एमके बैरवा, बी सरकार और आरपीएफ पोस्ट कामेश्वर डेका के साथ किशनगंज रेलवे स्टेशन में जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में एक युवक को प्लेटफार्म संख्या 1 से हिरासत में लिया गया और पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. युवक की तलाशी लेने पर तीन मोबाइल बरामद किया गया. पकड़े गए युवक को रेल थाना की पुलिस को सौंप दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










