विधायक ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन

विधायक ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन

विज्ञापन

कोचाधामन. कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के सालकी में विधायक हाजी इजहार असफी ने नवनिर्मित पीसीसी सड़क का फीता काट कर उद्घाटन किया.मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 37 लाख की लागत से पी डब्ल्यू डी सड़क से सालकी टेंगरमारी एमएमजीएसवाई सड़क पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया है. इस अवसर पर विधायक हाजी इजहार असफी ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग लोग वर्षों से कर रहे थे. सड़क के बन जाने से लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी. इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अशरफुल आलम,समिति सदस्य प्रतिनिधि आजाद आलम,सरपंच अली असगर, राजद प्रखंड अध्यक्ष अरशद अंजुम,हसीब अख्तर, मो कमरुल,फारूक आलम, नसीम अख्तर, वार्ड सदस्य तारिक अनवर, अलीम उद्दीन, मनीर आलम, मो इकराम, अरमान आलम, मो बलागत, मो अकालू, मुजाहिदुल हक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन