नाबालिग लड़की लापता, थाने पहुंचे परिजन

नाबालिग लड़की लापता, थाने पहुंचे परिजन
किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज रेल गुमटी रोड की रहने वाली नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों ने सदर थाने में अपनी बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी है. थाने को दिए गए आवेदन के अनुसार नाबालिग लड़की 31 मार्च की संध्या से लापता है. जब वह घर वापस नहीं आई,तब परिजन परेशान होने लगे. बच्ची की खोजबीन शुरू की गयी. परिजनों ने आसपास के रिश्तेदार के यहां काफी खोजबीन भी की लेकिन वह नहीं मिली. परिजनों ने नाबालिग लड़की के मोबाइल पर भी कॉल किया लेकिन घटना के दिन से ही स्विच ऑफ आ रहा है. परिजनों ने नाबालिग लड़की के अपहरण की आशंका जतायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










