मतदाता सूची में सुधार को ले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

Updated at : 10 Mar 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची में सुधार को ले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

किशनगंज जिलान्तर्गत सभी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहुत की गयी.

विज्ञापन

किशनगंज. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 53-ठाकुरगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सह डीडीसी की अध्यक्षता में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निदेशानुसार किशनगंज जिलान्तर्गत सभी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहुत की गयी. दिनांक-07.01.2025 को अंतिम प्रकाशन उपरांत नाम जोड़ने, हटाने, सुधार करने, 90-निर्वाचकों, पीडब्लूडी निर्वाचकों, 18-19 आयु वर्ग के निर्वाचकों से संबंधित संख्यात्मक एवं चारों अर्हता तिथि की जानकारी दी गई. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 53-ठाकुरगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र द्वारा 18-19 आयु वर्ग, छूटे हुए निर्वाचकों का नाम जोड़ने एवं मृत मतदाताओं का नाम हटाने हेतु सभी दलों के प्रतिनिधियों से अपने स्तर से प्रचार-प्रसार एवं सहयोग करने की अपील की गयी. आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन हेतु स्वच्छ मतदाता सूची के निर्माण के निमित सभी बीएलओ से समन्वय स्थापित कर उक्त कार्य को ससमय करने में सहयोग एवं बीएलए 1 एवं 2 की नियुक्ति हेतु अनुरोध किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन