ePaper

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के कारण डीएम ने की बैठक

Updated at : 12 Jan 2026 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के कारण डीएम ने की बैठक

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के संभावित किशनगंज जिला भ्रमण को लेकर बैठक किया गया

विज्ञापन

किशनगंज. जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के संभावित किशनगंज जिला भ्रमण को लेकर बैठक किया गया. बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ग्रिड सब-स्टेशन को शीघ्र तैयार कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही कृषि विभाग द्वारा बीज निगम के प्रांगण में जनसंवाद आयोजित किए जाने की संभावना पर चर्चा की गई, जहां मुख्यमंत्री द्वारा भ्रमण किया जा सकता है. बीज निगम परिसर में ही हेलीपैड निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल चिन्हित करने एवं स्थल निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक के क्रम में ठाकुरगंज वाइपास रोड की तैयारियों की जानकारी ली गई. इसके अतिरिक्त पंचायत सरकार भवन, कनकपुर को 31 जनवरी तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया, ताकि भवन का उद्घाटन सुनिश्चित किया जा सके. वहीं ग्रामीण कार्य विभाग को पंचायत सरकार भवन, कनकपुर तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कराने का निर्देश दिया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन से संबंधित सभी योजनाओं की विस्तृत स्कीम एवं सूची सुव्यवस्थित रूप से तैयार कर गोपनीय प्रशाखा में समर्पित करें. बैठक में अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, जिला योजना पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, वरीय कोषागार पदाधिकारी चंदन कुमार, स्वेतम दीक्षित जिला परिवहन पदाधिकारी, सुनीता कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARATH TRIPATHI

लेखक के बारे में

By SHARATH TRIPATHI

SHARATH TRIPATHI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन