गलगलिया सीमा पर पुलिस ने की वाहनों की जांच
गलगलिया सीमा पर पुलिस ने की वाहनों की जांच
ठाकुरगंज. सीमावर्ती पश्चिम बंगाल में हो रहे चुनाव को देखते हुए गुरुवार को गलगलिया सीमा पर बिहार पुलिस ने चौकसी बरती. पश्चिम बंगाल की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच गयी. चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई व हर वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. गुरुवार को सीमा पर तैनात पुलिसकर्मी वाहन चालकों के कागजात की जांच के साथ-साथ सामान की भी बारीकी से तलाशी लेते दिखे. दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गयी. महिला पुलिसकर्मी भी जांच अभियान में सक्रिय भूमिका निभाती दिखी. प्रशासन का कहना है कि यह कदम निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध सामान की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










