विशेष अभियान में 59 आरोपित गिरफ्तार, शराब व मादक पदार्थ जब्त

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :23 Apr 2026 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
विशेष अभियान में 59 आरोपित गिरफ्तार, शराब व मादक पदार्थ जब्त

विशेष अभियान में 59 आरोपित गिरफ्तार, शराब व मादक पदार्थ जब्त

विज्ञापन

10 दिनों में जिले भर में हुई बड़ी कार्रवाई, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध एसपी सख्त

किशनगंज. एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी व बाइक चोरी के विरुद्ध जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पिछले 10 दिनों (13 अप्रैल से 21 अप्रैल) के भीतर अलग-अलग मामलों में 59 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई जिले के सदर थाना, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, गलगलिया व अन्य थानों की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी.

भारी मात्रा में शराब व मादक पदार्थ बरामद

पुलिस के विशेष अभियान के दौरान शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. कुल 344 लीटर शराब बरामद की गयी, जिसमें 302 लीटर विदेशी व 52 लीटर देशी शराब शामिल है. नेपाल सीमा के समीप 6.12 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया. छापेमारी के दौरान 30,600 रुपये नकद बरामद किये गये. शराब व मादक पदार्थ के मामलों में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

वाहन जांच व अन्य सामग्रियों की बरामदगी

सड़क सुरक्षा व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाये गये वाहन जांच अभियान में कुल 1 लाख 3 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला गया. इसके अलावा पुलिस ने नौ बाइक, एक ट्रक, तीन ई-रिक्शा, चार ट्रैक्टर, दो कार व तीन साइकिल, तीन मवेशी, छह मोबाइल फोन व 180 किलोग्राम अवैध खाद जब्त किया है.

एसपी का संदेश: जारी रहेगी कार्रवाई

एसपी संतोष कुमार ने कहा कि किशनगंज पुलिस अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चला रही है और यह कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल करें. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी. उन्होंने दोहराया कि किशनगंज पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा में सदैव तत्पर है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन