ePaper

बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

Updated at : 30 Apr 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

नगर पंचायत बहादुरगंज के सभागार में बुधवार को मुख्य पार्षद सेहरा तहसीन की अध्यक्षता में नप बोर्ड की मासिक बैठक सम्पन्न हुई.

विज्ञापन

बहादुरगंज. नगर पंचायत बहादुरगंज के सभागार में बुधवार को मुख्य पार्षद सेहरा तहसीन की अध्यक्षता में नप बोर्ड की मासिक बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में चर्चा के बीच कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी. इससे पहले बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने बारी-बारी से अपने-अपने वार्ड क्षेत्र की समस्याओं को सदन में रखा एवं आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए समय रहते ही योजना के क्रियान्वयन हेतु नप प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाया. मौके पर जिन मुद्दों पर चर्चा की गयी उसमें मुख्यमंत्री नली-गली योजना, जरूरतमंद वार्ड क्षेत्रों में नए विद्युत पोल लगाने, जल-नल योजना के छूटे हुए लाभुकों तक नया पाइप लाइन बिछाकर योजना का लाभ पहुचाने, चौक चौराहों में शुद्ध पेय जल की व्यवस्था, नए स्ट्रीट लाइट की खरीदारी, पुराने नालों से गाद निकलवाने, शहर में मुख्य सड़क के किनारे अतिक्रमण के चलते अनावश्यक जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने एवं यातायात को बहाल करने हेतु चालान की व्यवस्था, भारी वाहनों का नो- एंट्री को बहाल करने, बरसात से पहले जल जमाव से निजात पर कार्ययोजना तैयार करने जैसी कार्य योजनाएं शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन