लख्खी पूजा होगा आज

बंगाली समुदाय के द्वारा जिले में सोमवार को लख्खी पूजा मनाया जाएगा
किशनगंज बंगाली समुदाय के द्वारा जिले में सोमवार को लख्खी पूजा मनाया जाएगा. पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है. पूजा को लेकर श्रद्धालु बारिश के बीच रविवार को बाजार में पूजन सामग्री की खरीददारी कर रहे थे. बाजार में भी पूजन सामग्री की दुकानें सजी हुई थी. यह पूजा विशेषकर नेपालगढ़ कॉलोनी, डुमरिया, लाइन, मिलन पल्ली, रूईधासा आदि मोहल्लों में मनाया जाता है. पूजा में घरों में मां लख्खी की प्रतिमा भी स्थापित की जाती है. पूजा के दिन महिलाएं सुबह से ही उपवास करती है. प्रसाद के रूप में फल, नारियल का लड्डू, खिचड़ी आदि का भोग लगाया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




