मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, एसपी ने महिला सिपाही को किया तत्काल निलंबित

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार

Kishanganj Police Suspension: मुहर्रम ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करती मिली महिला सिपाही को किशनगंज एसपी ने तत्काल निलंबित कर दिया. मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

विज्ञापन

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट

Kishanganj Police Suspension: मुहर्रम जैसे संवेदनशील पर्व के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किशनगंज पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती मिली एक महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का औचक निरीक्षण कर रहे थे. इसी दौरान सौदागर पट्टी चौक पर तैनात महिला सिपाही संख्या-853 अनुप्रिया कुमारी अपने निर्धारित कर्तव्य के बजाय मोबाइल फोन का उपयोग करती मिलीं. आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों के बुलाने के बावजूद वह मोबाइल में ही व्यस्त रहीं और ड्यूटी के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई.

आदेशों की अनदेखी पर हुई कार्रवाई

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुहर्रम पर्व को लेकर सभी पुलिसकर्मियों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाएगा. इसके बावजूद आदेशों की अवहेलना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी ने मौके पर ही निलंबन की कार्रवाई की.

48 घंटे में जांच रिपोर्ट, सात दिन में मांगा स्पष्टीकरण

महिला सिपाही को निलंबित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को 48 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. वहीं संबंधित महिला सिपाही को विभागीय जांच के तहत सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है.

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का दिया संदेश

इस कार्रवाई के साथ किशनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस ने कहा है कि “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत भविष्य में भी ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

और पढ़ें : मानिकपुर पुल धंसने के बाद बैरियर बना नई मुसीबत, 20 किमी लंबा चक्कर काटने को मजबूर लोग

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन