किशनगंज मंडल कारा को मिले नए उपाधीक्षक, बिहार सरकार ने जारी किया तबादला आदेश
केन्द्रीय कारा किशनगंज
Kishanganj Jail Transfer: बिहार सरकार ने कारा विभाग में 30 उपाधीक्षकों का तबादला किया है. अभिषेक कुमार सिंह को किशनगंज मंडल कारा का नया उपाधीक्षक बनाया गया है.
किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट
Kishanganj Jail Transfer: बिहार सरकार के गृह विभाग (कारा) ने राज्य की विभिन्न जेलों में कार्यरत 30 उपाधीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है. इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत किशनगंज मंडल कारा को नया उपाधीक्षक मिला है.
अभिषेक कुमार सिंह को मिली किशनगंज मंडल कारा की जिम्मेदारी
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार उप कारा, पटना सिटी में पदस्थापित अभिषेक कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें मंडल कारा, किशनगंज का उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं उप कारा, किशनगंज में कार्यरत मुकेश कुमार का स्थानांतरण उप कारा, उदाकिशुनगंज कर दिया गया है.
तत्काल योगदान देने का निर्देश
कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही संबंधित जेल अधीक्षकों को बिना विलंब अधिकारियों को विरमित कर नए पदस्थापन स्थल के लिए प्रेषित करने को कहा गया है.
जेल प्रशासन को और मजबूत बनाने की पहल
राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. किशनगंज मंडल कारा में नए उपाधीक्षक की तैनाती से प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है.
और पढ़ें: प्रभात इंपैक्ट: महादलित टोला में बहाल हुई नल-जल योजना, फिर बहने लगा पेयजल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










