प्रभात इंपैक्ट: महादलित टोला में बहाल हुई नल-जल योजना, फिर बहने लगा पेयजल

Updated:
विज्ञापन

नल-जल योजना के तहत नलके से पानी पीती बुजुर्ग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Prabhat Impact Kishanganj: प्रभात खबर में पेयजल संकट की खबर प्रकाशित होने के बाद ठाकुरगंज प्रखंड की रसिया पंचायत स्थित महादलित टोला में नल-जल योजना बहाल हो गई. नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद पानी की आपूर्ति शुरू हुई, हालांकि रखरखाव व्यवस्था को लेकर अब भी सवाल बने हुए हैं.

विज्ञापन

पौआखाली से रणविजय की रिपोर्ट:

Prabhat Impact Kishanganj: ठाकुरगंज प्रखंड की रसिया पंचायत के वार्ड संख्या 04 स्थित महादलित कॉलोनी में पेयजल संकट को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है. खबर प्रकाशित होने के दो दिन के भीतर ही लंबे समय से बंद पड़ी नल-जल योजना दोबारा चालू कर दी गई. गुरुवार को सार्वजनिक नलों से फिर से पानी की आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

नया ट्रांसफार्मर लगते ही बहाल हुई जलापूर्ति

नल-जल योजना से जुड़े एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि पेयजल आपूर्ति बाधित होने का मुख्य कारण योजना से जुड़े बिजली ट्रांसफार्मर का पिछले करीब एक सप्ताह से खराब होना था. गुरुवार को नया ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद जलापूर्ति सामान्य कर दी गई.

विज्ञापन

इसके साथ ही जिन सार्वजनिक नलों से टूटियां गायब थीं, वहां नई टूटियां भी लगा दी गईं, जिससे लोगों को नियमित रूप से पेयजल मिलने लगा है.

रखरखाव व्यवस्था पर अब भी उठ रहे सवाल

हालांकि जलापूर्ति बहाल होने के बावजूद मौके पर कई स्थानों पर गंदगी और झाड़-झंखाड़ की स्थिति देखने को मिली. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर योजना की निगरानी और रखरखाव किया जाता, तो उन्हें कई दिनों तक पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ता.

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से नियमित साफ-सफाई, समय पर मरम्मत और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा उत्पन्न न हो.

ग्रामीणों ने जताया आभार

महादलित कॉलोनी के लोगों ने पेयजल आपूर्ति बहाल होने पर खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि आगे भी नल-जल योजना का नियमित रखरखाव किया जाएगा, ताकि उन्हें निर्बाध पेयजल सुविधा मिलती रहे.

यह भी पढ़ें: ठाकुरगंज हाईस्कूल में बना ओपन जिम, सुविधा मिली लेकिन अधूरी तैयारी ने खड़े किए कई सवाल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन