संयुक्त प्रयास से रुका 16 वर्षीय नाबालिक लड़की की शादी

Updated:
विज्ञापन
संयुक्त प्रयास से रुका 16 वर्षीय नाबालिक लड़की की शादी

सदर थाना स्थित सिंघिया कुलामुनी पंचायत में बुधवार को एक नाबालिग 16 वर्षीय लड़की की शादी होनी थी. इस सामाजिक अभिशाप को विवाह जन निर्माण केंद्र सहित चाइल्ड हेल्प लाइन किशनगंज कि टीम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से रोका जा सका

विज्ञापन

किशनगंज सदर थाना स्थित सिंघिया कुलामुनी पंचायत में बुधवार को एक नाबालिग 16 वर्षीय लड़की की शादी होनी थी. इस सामाजिक अभिशाप को विवाह जन निर्माण केंद्र सहित चाइल्ड हेल्प लाइन किशनगंज कि टीम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से रोका जा सका. इस प्रयास से एक मासूम बालिका का भविष्य अंधकार में जाने से बच गया. मौके पर परिजनों से संवाद कर बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की कानूनी धाराओं और बाल विवाह से जुड़ी मानसिक, शारीरिक और सामाजिक हानियों के बारे में समझाया गया. परिवार ने बातों को समझा और विवाह को स्थगित करने का निर्णय लिया. लिखित रूप में इसका प्रमाण भी दिया. तो वही सदर अंचल अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि नाबालिक कि विवाह से शिक्षा के अधिकार, बच्चे के विकास, मानसिक शक्ति और समाज पर बुरा प्रभाव पड़ता है. उक्त टीम ने परिजनों से एक शपथ पत्र भरवाया. इस अवसर पर संस्था के सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद जफर अंजुम, सबीह अनवर सहित चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपरवाइजर अब्दुल कय्यूम, अंजू कुमारी स्थानीय पंचायत समिति एवं पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन