किशोर न्याय अधिनियम के तहत गठित जिला निरीक्षण समिति ने किया बाल संरक्षण संस्थानों का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
किशोर न्याय अधिनियम के तहत गठित जिला निरीक्षण समिति ने किया बाल संरक्षण संस्थानों का निरीक्षण

कंप्यूटर, मशरूम उत्पादन, बागवानी आदि से संबंधित रोज़गार परक प्रशिक्षण दिलवाने हेतु निदेशित किया.

विज्ञापन

किशनगंज डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 54 एवं बिहार किशोर न्याय नियमावली 2017 के नियम 41 के अंतर्गत गठित जिला निरीक्षण समिति द्वारा जिले में संचालित बाल देखभाल संस्थानों यथा सुरक्षित स्थान और विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया. सहायक निदेशक आलोक कुमार भारती ने गृह के संचालन की अद्यतन स्थिति से समिति को अवगत कराया. डीएम ने किशोरों से उनके आवासन, ख़ान पान, रहन सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर आवश्यक जानकारी लिया. साथ ही उन्होंने किशोरों को शिक्षा व रोजगार परक प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया. उन्होंने कंप्यूटर, मशरूम उत्पादन, बागवानी आदि से संबंधित रोज़गार परक प्रशिक्षण दिलवाने हेतु निदेशित किया. इसके अलावा उन्होंने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान व चाइल्ड हेल्प लाइन का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस दौरान डीएम के अतिरिक्त सिविल सर्जन, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय परिषद तथा बाल कल्याण समिति के सदस्य, बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मिगण मोजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन