शिविर में सैकड़ों लोगों के स्वाथ्य की जांच

शिविर में सैकड़ों लोगों के स्वाथ्य की जांच
दिघलबैंक. तेज धूप व बिन मौसम बरसात के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ रहे बीमारियों को देखते हुए एसएसबी 12वीं वाहिनी किशनगंज के कमांडेंट के निर्देश पर गुरुवार को जी कंपनी मुख्यालय पलसा में एक दिवसीय निशुल्क जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. मेडिकल शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करायी. शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित मेडिकल द्वितीय कमांडेंट डॉ दीपक कुमार प्रसाद उपस्थित थे. लोगों से बात करते हुए मेडिकल द्वितीय कमांडेंट श्री प्रसाद ने बताया कि आम लोगों की जरूरत के मुताबिक एसएसबी इस प्रकार के शिविर का आयोजन पूर्व से करते आ रहा है और आगे भी करते रहेंगें. मेडिकल शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर लोगों के बीच दवा वितरण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










