शराब के साथ होम डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

Updated at : 06 Oct 2024 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ होम डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

सदर थाना की पुलिस ने शराब की होम डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉय को शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

किशनगंज. सदर थाना की पुलिस ने शराब की होम डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉय को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. सदर पुलिस ने शहर के डेमार्केट छेदियाबागान के समीप से छापेमारी कर 13 लीटर शराब के साथ होम डिलीवरी बॉय विक्की को गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक के द्वारा शहर में घूम-घूम कर शराब की होम डिलीवरी की जा रही है. जिसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर होम डिलीवरी करते समय आरोपित को रंगे हाथों पकड़ लिया व उसकी निशानदेही पर छेदियाबगान स्थित मकान से 13 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गयी. सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन