कलशयात्रा के साथ गुवाबाड़ी गांव में हरिनाम संकीर्तन शुरू

Updated:
विज्ञापन
कलशयात्रा के साथ गुवाबाड़ी गांव में हरिनाम संकीर्तन शुरू

कलशयात्रा के साथ गुवाबाड़ी गांव में हरिनाम संकीर्तन शुरू

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड की बुधरा पंचायत अंतर्गत गुवाबाड़ी गांव में गुरुवार को अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ. इस अवसर पर 251 कुमारी कन्याएं एवं महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली. बूढ़ीचना नदी से पवित्र जल लेकर पूजा-अर्चना के बाद हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया. पश्चिम बंगाल से आये कई मंडली द्वारा 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू किया गया है. संकीर्तन कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी जुट गयी है. पूर्व सरपंच ललित कुमार गणेश ने बताया कि गुवाबाड़ी हिंदू टोले में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसमें पोठिया प्रखंड सहित दूर-दराज के कई इलाकों से भी श्रद्धालु सम्मिलित होरहे हैं. उन्होंने कहा कि 48 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ गुरुवार से हो गया है. बता दें कि महिलाओं एवं कन्याओं ने अपने-अपने माथे पर कलश लेकर गुवाबाड़ी गांव से निकलकर तथा करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर शिव मंदिर, हनुमान मंदिर एवं दुर्गा मंदिर पोठिया में पूजा-अर्चना कर जल लेकर वापस यज्ञ स्थल पर पहुँची. यज्ञ मंडप के समीप पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी कलश को सामूहिक स्थापना कराया. कलश यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालू माथे पर कलश लिए एवं ललाट पर जय माता दी के जयकारे वाले फीता बांधे भक्ति में लीन थी. ईधर कलश यात्रा को लेकर पोठिया थाना से पीएसआई पूजा कुमारी दलबल के साथ अलर्ट दिखें. इस अवसर पर रोबिन कुमार, सोजेन्द्र कुमार,मोलीन कुमार गणेश, अवधेश कुमार गणेश, सुभाष कुमार, हरि प्रसाद, अर्जुन कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन