नप अध्यक्ष ने सड़क व नाला निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

नप अध्यक्ष ने सड़क व नाला निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
किशनगंज. शहर के छैतन टोला वार्ड संख्या 19 में बहादुरगंज मुख्य सड़क से छैतन टोला ब्रिज तक नाला व सिंघिया रोड तक दो अलग-अलग सड़क व नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को नगर परिषद के अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने फीता काटकर किया. नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि नगर का विकास पहली प्राथमिकता है. जहां जहां सड़क व नाले की आवश्यकता है वहां विभिन्न योजनाओं से निर्माण करवाया जाना है. नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि हम विकास के लिए हमेशा अग्रसर रहेंगे. शिलान्यास के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद गफूर ने बताया कि सड़क व नाला नहीं होने से लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माण कराया जा रहा हैं. कुल 2 करोड़ 62 लाख की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा. जिसमें एक करोड़ 83 लाख से नाला का निर्माण कार्य होगा और 79 लाख की लागत से सड़क बनेगी. मौके पर पार्षद मनवरा खातून, पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद शफी, मोहम्मद वसीम, कनीय अभियंता अभिषेक कुमार, शशांक सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










