ePaper

पांच विद्यालयों के हेडमास्टरों से पूछा स्पष्टीकरण

Updated at : 18 Apr 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
पांच विद्यालयों के हेडमास्टरों से पूछा स्पष्टीकरण

पांच विद्यालयों के हेडमास्टरों से पूछा स्पष्टीकरण

विज्ञापन

बहादुरगंज. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बहादुरगंज रेणु कुमारी ने निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर पांच विद्यालय के हेडमास्टर से स्पष्टीकरण पूछा है. 16 अप्रैल को इन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया थी. इस दौरान कहीं उपस्थिति पंजी में उपस्थिति दर्ज कर स्कूल से गायब रहने का मामला पाया गया था तो कहीं एफएलएन किट का प्रयोग नहीं करने सहित और भी कुछ कमियां मिली थी. वैसे स्कूल के हेडमास्टर जिनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है उसमें नव प्राथमिक विद्यालय गुआबारी -12, नव प्राथमिक विद्यालय झीलझीली वार्ड संख्या 05, उत्कर्मित मध्य विद्यालय कसबा गांगी, प्राथमिक विद्यालय झीलझीली एवम नवप्राथमिक विद्यालय गुआबारी 11 शामिल है. निरीक्षण के पश्चात स्पष्टीकरण पूछने की सूचना से विभाग के शिक्षक कर्मियों में हड़कंप मचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन