दूसरे दिन भी नप ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

किशनगंज शहर में नगर परिषद टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा.
किशनगंज.किशनगंज शहर में नगर परिषद टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. नप के बुलडोजर की धमक दूसरे दिन भी दिखाई पड़ी. गुरुवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शहर के डेमार्केट से भगतटोली रोड, होते हुए चूड़ीपट्टी चौक तक बुलडोजर चला कर अतिक्रमण को हटाया गया. गौरतलब है कि सड़क पर बड़े पैमाने पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था जिसे देखते हुए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती के साथ अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासनिक डंडा चला. जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क के दोनों किनारे स्थित अतिक्रमण को इस दौरान हटाया गया और सख्त हिदायत अधिकारियों के द्वारा दी गई. वहीं रमजान पुल पर अतिक्रमण हटाने के बाद जब टीम चली गयी तो कुछ लोगों ने पुनः अतिक्रमण करना शुरु कर दिया. टीम को देखकर कुछ जगहों पर लोगों ने खुद अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया. गौरतलब हो कि समय समय पर नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है लेकिन देखा जाता है की कुछ दिनों के बाद ही पुनः स्थिति जस की तस बन जाती है. सरकारी जमीन को अवैध कब्जा धारियों से मुक्त करवाया गया. मालूम हो कि माईकिंग के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण खाली करने की अपील भी की जा रही थी. साथ ही बुधवार से लगातार तीन दिनों तक अतिक्रमण अभियान चलाए जाने की घोषणा की गयी थी. अभियान कई चरणों में शहर के अलग- अलग इलाकों में चलेगा. इस मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी अजीत कुमार, सतेंद्र कुमार सहाय, नगर प्रबंधक मनोज कुमार भारती, संजीव कुमार, कमलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा की पूर्व में माइकिंग कार्रवाई गई थी और दूसरे दिन भी कई इलाकों अतिक्रमण को हटाया गया है. उन्होंने कहा कि पूरे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




