महानंदा नदी में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध लापता, देर शाम पहुंची एसडीआरएफ ने शुरू नहीं किया सर्च ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन
तलाश करते ग्रामीण। रात के समय पहुँचे एसडीआरएफ की टीम। | Prabhat Khabar Network

तलाश करते ग्रामीण

किशनगंज में महानंदा नदी में मवेशी लाते समय 60 वर्षीय वृद्ध ईशा के डूबने की आशंका है. ग्रामीणों ने घंटों खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली. SDRF टीम के देर से पहुंचने और कार्रवाई न करने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई.

विज्ञापन

Mahananda River Drowning: किशनगंज प्रखंड के दौला पंचायत अंतर्गत पोरलाबाड़ी गांव के समीप बहने वाली महानंदा नदी में शनिवार को डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध ईशा की मौत की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका.

मवेशी लाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पोरलाबाड़ी निवासी ईशा अपने मवेशी को लाने के लिए महानंदा नदी के उस पार जा रहे थे. नदी पार करने के दौरान तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में डूब गये.

ग्रामीणों ने घंटों की तलाश, नहीं मिला सुराग

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए और स्थानीय स्तर पर खोज अभियान शुरू किया. घंटों तक तलाश के बावजूद वृद्ध का कोई पता नहीं चल सका. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

एसडीआरएफ के रवैये से ग्रामीणों में नाराजगी

ग्रामीण तबरेज आलम ने बताया कि घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन से संपर्क कर एसडीआरएफ टीम बुलाने की मांग की गई. काफी प्रयास के बाद शाम करीब सात बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने का हवाला देकर उसी दिन खोज अभियान शुरू नहीं किया और रविवार को आने की बात कहकर लौट गयी.

रविवार को फिर चलेगा सर्च ऑपरेशन

Mahananda River Drowning: ग्रामीणों ने एसडीआरएफ की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय पर खोज अभियान शुरू होता तो बेहतर परिणाम मिल सकता था. प्रशासन की ओर से रविवार को दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाकर शव की तलाश किए जाने की बात कही गयी है.


विज्ञापन
मुकेश कुमार

लेखक के बारे में

By मुकेश कुमार

मुकेश कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. किशनगंज प्रखंड क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन