स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व निर्माण कार्यों की प्रगति पर जोर
Updated at : 30 Mar 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व निर्माण कार्यों की प्रगति पर जोर
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने की तकनीकी विभागों की समीक्षा, विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
किशनगंज. जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिले के सभी तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों व विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना व कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना था.भवन निर्माण व आवासीय परियोजनाओं की स्थिति
बैठक के दौरान भवन निर्माण विभाग व अन्य तकनीकी शाखाओं की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गयी. 100 बेडेड बॉयज हॉस्टल का निर्माण कार्य पूर्ण कर संबंधित विभाग को विधिवत हस्तांतरित कर दिया गया है. अवर निबंधन कार्यालय, ठाकुरगंज में अवर निबंधक आवास के निर्माण हेतु आर्किटेक्चरल प्लान व ड्राइंग के लिए पटना मुख्यालय से पत्राचार किया गया है. परिसर की चाहरदीवारी का कार्य पूर्ण हो चुका है. महेशबथना में 520 आसन वाले अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय का निर्माण पूर्ण कर विभाग को सौंप दिया गया है.पार्क, छठ घाट व स्ट्रीट लाइट का हो रहा निर्माण
नगर परिषद व नगर पंचायत क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं पर विशेष चर्चा हुई. बताया गया कि किशनगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 28 व 30 में छठ घाट का निर्माण हो रहा है. खेल भवन के पीछे मुख्यमंत्री समग्र योजना के तहत पार्क का कार्य प्रगति पर है. किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र में 5,272 लाइटों में से खराब पायी गयी 925 लाइटों में से 791 की मरम्मत हो चुकी है. 4,282 नयी लाइटें लगायी गयी हैं. नगर पंचायत बहादुरगंज में 3,501 लाइटों की मरम्मत पूर्ण व 20 हाई मास्ट लाइटें अधिष्ठापित की गयी है. नगर पंचायत ठाकुरगंज मार्च 2026 में खराब पायी गयी 90 लाइटों की मरम्मत का कार्य जारी है.लंबित कार्यों पर सख्त निर्देश
जिलाधिकारी ने कार्य में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कड़े निर्देश जारी किये. आरडब्ल्यूडी 1 एवं 2 के अंतर्गत विगत दो-तीन वर्षों से लंबित मेंटेनेंस कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. निर्देश दिया गया कि जब तक संवेदक (ठेकेदार) लंबित कार्य पूर्ण नहीं करते, तब तक उनके भुगतान पर रोक रखी जाए. बिजली विभाग से संबंधित सभी लंबित कार्यों को आगामी जून माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने की समय-सीमा तय की गयी है. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




