कोयला लदे ट्रक को डीटीओ ने किया जब्त, कुर्लीकोट थाना आगे की कार्रवाई में जुटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Dec 2024 8:40 PM
वैध कागजातों के बिना बिहार सीमा में प्रवेश कर रहे कोयला लदे ट्रक को जिला परिवहन अधिकारी ने जब्त कर कुर्लीकोट थाने को सुपुर्द किया है.
अवैध रूप से कोयले अवैध कारोबार बदस्तूर जारी
ठाकुरगंज. वैध कागजातों के बिना बिहार सीमा में प्रवेश कर रहे कोयला लदे ट्रक को जिला परिवहन अधिकारी ने जब्त कर कुर्लीकोट थाने को सुपुर्द किया है.कुर्लीकोट थानाध्यक्ष सिद्दार्थ कुमार ने बताया कि गुरूवार की अहले सुबह जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में एनएच 327 ई कुर्लीकोट थाना के समीप बंगाल से आ रही एचआर 45 डी 5474 नंबर ट्रक को जांच के लिए रोका गया .जांच क्रम में ट्रक में कोयला लदा मिला.जिसके कागजात की जांच के उपरांत उसे जब्त करते हुए कुर्लीकोट थाने के हवाले किया गया है. जब्त ट्रक पर आवश्यक कार्रवाई के बाद मुक्त करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है.बता दे कि इन दिनों बंगाल से सीमावर्ती क्षेत्रों में कोयले लदे वाहनों का आवागमन अहले सुबह से देर रात्रि तक होता है.कभी कभार अधिकारियों द्वारा जांच करने पर एकाध ट्रक जब्त करके जुर्माना लगाया जाता है.असम व मेघालय से हो रही कोयले की हो रही तस्करी
बताते चले असम व मेघालय से पश्चिम बंगाल के रास्ते बिहार में अवैध तरीके से कोयले का परिवहन हो रहा है. कोयला तस्करी के खेल में करोड़ों की कमाई तस्करों के द्वारा की जा रही है. इसका असर सरकारी खजाने पर पड़ रहा है. वजह यह है कि तस्करों का गैंग फर्जी कागजात तैयार करता है और इसके आधार पर विभिन्न राज्यों की सीमाओं से होते हुए बिहार की सीमा में ट्रकों को प्रवेश करा देता है. इससे सेल्स टैक्स विभाग को खासा चूना लग रहा है.
इस कोयला तस्करी का खुलासा तब हुआ है, जब वित्त मंत्रालय (भारत सरकार) के राजस्व विभाग के अवर सचिव ने बिहार सरकार के सेल्स टैक्स विभाग को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि असम व मेघालय से पश्चिम बंगाल के रास्ते बिहार में कोयले का अवैध परिवहन हो रहा है. इस अवैध कारोबार से बिहार सरकार को भारी क्षति हो रही है. जिसके बाद कई जिले के पुलिस अधीक्षक को यह निर्देश जारी किया गया था कि राज्य के प्रवेश मार्गों पर खनन विभाग, परिवहन विभाग और वाणिज्य कर विभाग का संयुक्त दल गठित करें. यह दल वाहनों की जांच करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










