डा श्रेया ने नीट पीजी एग्जाम में पायी सफलता

ठाकुरगंज नगर निवासी डॉ श्रेया अग्रवाल ने नीट पीजी एग्जाम में सफलता प्राप्त की है.
ठाकुरगंज. ठाकुरगंज नगर निवासी डॉ श्रेया अग्रवाल ने नीट पीजी एग्जाम में सफलता प्राप्त की है. डॉ श्रेया की इस सफलता के बाद उनके परिजनों को बधाईयां मिल रही है. इस बाबत डॉ श्रेया के पिता सह व्यवसायी त्रिलोक अग्रवाल ने बताया की डॉ श्रेया की सफलता के बाद बधाईयों का तांता लगा हुआ है. वही डॉ श्रेया की माता श्रीमति सविता अग्रवाल ने कहा कि बेटी ने नीट की परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की है जिससे घर गांव क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है. उनकी सफलता पर पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल, मुख्य पार्षद सिकन्दर पटेल, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल सहित कई लोगो ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










