डीएम ने कार्य संस्कृति को बेहतर करने के तरीकों पर अधिकारियों के साथ बैठक में की चर्चा

Updated at : 10 Feb 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने  कार्य संस्कृति को बेहतर करने के तरीकों पर अधिकारियों के साथ बैठक में की चर्चा

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें कार्यालयों में कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने के तरीकों पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

किशनगंज.जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें कार्यालयों में कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने के तरीकों पर चर्चा की गयी. बैठक में डीएम के द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारियों के शाखा से प्राप्त रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में कर्मियों की कर्म पुस्तिका की समीक्षा, विभागीय पदाधिकारी द्वारा संचिका निर्गमन व प्रस्तुतीकरण की समीक्षा, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, कार्यालय प्रधान), नीलाम पत्रवाद से संबंधित मामले, माननीय न्यायालय वाद से संबंधित मामले, आपदा से संबंधित मामले, एसी एवं डीसी विपत्र से संबंधित मामले, सूचना का अधिकार अधिनियम, लोकायुक्त, मानवाधिकार राज्य एवं राष्ट्रीय महिला से संबंधित मामले, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार से संबंधित मामले, प्रत्येक शुक्रवार को जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में प्राप्त मामले, सेवांत लाभ से संबंधित मामले, लोक शिकायत के मामले, विभागीय व अनुशासनिक कार्यवाही से संबंधित मामले, अंतर विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि की गहन समीक्षा की गई. डीएम ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में पुराने लंबित मामलों की सूची बनाकर उनको अपडेट कर जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही माह फरवरी में निष्पादित सभी नीलम पत्रवाद मामलों का सूची बनाने का निदेश दिया गया. जिलाधिकारी ने सभी थानों से लंबित मामलों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी विभाग के पदाधिकारी सप्ताह में दो दिन नीलाम पत्रवाद की सुनवाई करना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, संदीप कुमार ज़िला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी -सह – ओएसडी कुंदन कुमार सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन