पुत्री ने की छेड़खानी की शिकायत, पिता गिरफ्तार

पुत्री ने की छेड़खानी की शिकायत, पिता गिरफ्तार
बहादुरगंज. बहादुरगंज थाना क्षेत्र में पिता पर 19 वर्षीया पुत्री ने गलत नीयत से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने केस में नामजद पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की शादी एक साल पूर्व में ही हुई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की रात जब पुत्री अपने ही मायके में कमरे में सोयी हुई थी. इस बीच पिता कमरे में आया व गंदी नीयत से ओछी हरकतों पर उतरने लगा. इतने में मौके पर मां भी पहुंच गयी. पुत्री- मां दोनों ने गंभीर हरकतों पर विरोध करना शुरू किया तो वो धमकी के साथ मारपीट पर उतारू हो गया. पूर्व में भी पिता कई बार छेड़खानी का प्रयास कर चुका था. बहादुरगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










