ePaper

Bihar Elections 2025 दानिश इकबाल ने लालू यादव के सामने पेश की दावेदारी, RJD चीफ ने दी बधाई

Updated at : 04 Oct 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Elections 2025 दानिश इकबाल ने लालू यादव के सामने पेश की दावेदारी, RJD चीफ ने दी बधाई

Danish Iqbal presented his claim to Lalu Yadav

विज्ञापन

किशनगंज राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दानिश इकबाल ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से पटना में उनके आवास पर मुलाकात की. इस बाबत जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव दानिश इकबाल ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाक़ात करने के दौरान उनके समक्ष अपना बायोडाटा प्रस्तुत किया तथा 54 किशनगंज विधानसभा से अपनी दावेदारी मजबूती के साथ पेश की. उन्होंने बताया कि लालू जी से मुझे भरपूर आशीर्वाद और दुआएं मिली. उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन मेरे लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा. आने वाले समय में पार्टी जो भी निर्णय लेगी, मैं उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खड़ा रहूंगा. वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बात राष्ट्रीय सचिव दानिश इकबाल ने वरीय राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दकी से भी मुलाकात की और किशनगंज विधानसभा को लेकर अपनी दावेदारी रखी. वहीं इस दौरान कई अहम मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई. इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इंजीनियर फरहान आलम सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन