साइबर क्राइम का आरोपित देहरादून से गिरफ्तार

ठाकुरगंज निवासी के शिकायत पर साइबर क्राइम की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपित को ठाकुरगंज पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर साइबर थाने के हवाले किया
ठाकुरगंज ठाकुरगंज निवासी के शिकायत पर साइबर क्राइम की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपित को ठाकुरगंज पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर साइबर थाने के हवाले किया. ठाकुरगंज पुलिस ने यह कार्रवाई राजा कु गणेश की लिखित शिकायत पर की है. आरोपित का नाम संजय ली (50) देहरादून निवासी है. इस बाबत ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी ने बताया कि आरोपित के मोबाईल से कई संदिग्ध साइबर क्राइम के सुराग मिले है. साथ ही पूछताछ में लगातार अपना पता गलत बता रहा है. उसके सबंध नेपाल, बंगाल और देहरादून से है. इस दौरान बताया गया कि उसके पास से मिले आधार कार्ड पर आरोपी का पता देहरादून है. लेकिन वो भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार राजा के मित्र अंश सिंहा के माध्यम से आरोपी से जान पहचान ट्रेन में हुई थी. उसके बाद 16 अगस्त को जीएसटी के रुपये मंगाने के नाम पर राजा के एकाउंट में 63 हजार से अधिक राशि मंगवाई थी. राजा ने आरोपित को रुपये निकालकर दे दी थी. जिसके बाद बैंक द्वारा राजा का एकाउंट फ्रिज की जानकारी मिली. साथ ही कहा गया आपके खाते में साइबर फ्रांड का रुपया आया था, इसलिए एकाउंट फ्रिज किया गया है. जिसके बाद आरोपित द्वारा राजा से तीन सौ कैश रुपया मांग करने पर आरोपित को ठाकुरगंज बुलाकर ठाकुरगंज पुलिस के हवाले किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










