बीपीएससी तृतीय चरण की परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जा रहा योगदान पत्र

Updated:
विज्ञापन
बीपीएससी तृतीय चरण की परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जा रहा योगदान पत्र

इंटर हाई स्कूल में तृतीय चरण में बीपीएससी परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को योगदान पत्र वितरित किया जा रहा है. बुधवार को तीसरे चरण के बीपीएससी पास शिक्षक अभ्यर्थियों में वर्ग 9 से 10 व 11 से 12 के शिक्षकों को योगदान पत्र दिया जा रहा है.

विज्ञापन

किशनगंज.शहर के इंटर हाई स्कूल में तृतीय चरण में बीपीएससी परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को योगदान पत्र वितरित किया जा रहा है. बुधवार को तीसरे चरण के बीपीएससी पास शिक्षक अभ्यर्थियों में वर्ग 9 से 10 व 11 से 12 के शिक्षकों को योगदान पत्र दिया जा रहा है. योगदान पत्र दिए जाने की प्रक्रिया जारी है. बुधवार को काउंटर में प्रधान लिपिक अरविंद कुमार, लिपिक लालन जी, मोहम्मद दानिश, संजय कुमार सिंह, शबाब आलम, अली शादाब, रत्नेश कुमार, जावेद आलम आदि की तैनाती की गई थी. वहीं इससे पूर्व मंगलवार को कुल 80 प्रतिशत शिक्षकों को योगदान पत्र वितरित किया गया, जिसमें वर्ग 1 से 5 व 6 से 8 के शिक्षकों को योगदान पत्र वितरित किया गया. वर्ग 1 से 5 तक 481 शिक्षकों को योगदान पत्र वितरित किया जाना था और वर्ग 6 से 8 तक 246 शिक्षकों को योगदान पत्र दिया जाना था. जिसमें करीब 577 शिक्षकों को योगदान पत्र मिला है. जिन्हें योगदान पत्र मिला है वे संबंधित विद्यालय में 15 मई से योगदान करेंगे. वहीं योगदान पत्र वितरित किए जाने को लेकर अलग अलग काउंटर बनाए गए थे. 11 बजे से संध्या 4 बजे तक योगदान पत्र दिए जाने का समय निर्धारित था. योगदान पत्र लेने के लिए उत्साहित अभ्यर्थी 11 बजे से पहले ही केंद्र पहुंचने लगे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन