आसमान में छाए रहेंगे बादल. किसानों को धान की रोपनी शुरू करने की सलाह

Updated:
विज्ञापन
आसमान | Prabhat Khabar Network

आसमान | Prabhat Khabar Network

लखीसराय जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां 28 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को धान की रोपनी शुरू करने की सलाह दी है, हालांकि उमस बनी रहेगी. लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की भी हिदायत दी गई है.

विज्ञापन

लखीसराय : जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई तक जिले में वर्षा का दौर जारी रह सकता है. बीच-बीच में तेज धूप भी निकल सकती है.

बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

किसानों के लिए सलाह

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से कहा है कि जिनका धान का बिचड़ा तैयार हो गया है, वे मौसम का लाभ उठाते हुए धान की रोपनी शुरू कर दें. लगातार हो रही बारिश खेती के लिए अनुकूल मानी जा रही है.

उमस से मिलेगी राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार जिले में आर्द्रता लगभग 90 प्रतिशत के आसपास बनी रहेगी, जिससे उमस का असर भी महसूस होगा. अगले तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

स्वास्थ्य का रखें ध्यान

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है. गर्म भोजन का सेवन करें, कूलर और एसी का सीमित उपयोग करें तथा अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें.


विज्ञापन
गौरव कुमार

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन