सड़क किनारे खड़े ट्रक को कंटेनर ने मारी ठोकर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

Updated at : 21 Aug 2024 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े ट्रक को कंटेनर ने मारी ठोकर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

एनएच 327 ई स्थित रहमानगंज चौक के समीप मंगलवार की देर रातसड़क किनारे खड़ी एक ट्रक को सामने से आ रहे छह चक्का कंटेनर ने सीधे ठोकर मार दी.

विज्ञापन

बहादुरगंज. एनएच 327 ई स्थित रहमानगंज चौक के समीप मंगलवार की देर रातसड़क किनारे खड़ी एक ट्रक को सामने से आ रहे छह चक्का कंटेनर ने सीधे ठोकर मार दी. दोनों ही ट्रक के चालकों को आंशिक चोट आयी है. जबकि दोनों ही वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज पुलिस वहां पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया एवं अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी. बताते चलें कि आये दिन ही अररिया -गलगलिया एन एच 327ई पर वाहन चालकों के द्वारा जहां – तहां बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है. जिस कारण सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. जानकारों की माने तो सरकारी नियम के आलोक में प्रशासनिक स्तर पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों का चालान काटा जाता है इसके बावजूद भी वाहन चालक निमयों की अनदेखी कर बेतरतीब तरीके से अपना वाहन लगा देते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन