कांग्रेस ने की हर घर झंडा अभियान की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस ने की हर घर झंडा अभियान की शुरुआत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू के नेतृत्व में हर घर झंडा कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. सांसद डॉ जावेद के आवास पर लगाकर इसका शुभारंभ किया

विज्ञापन

किशनगंज. कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू के नेतृत्व में हर घर झंडा कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. सांसद डॉ जावेद के आवास पर लगाकर इसका शुभारंभ किया. उसके बाद अन्य घरों में कांग्रेस का झंडा लगाया गया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने बताया कि इसका उद्देश्य कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना है और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना है. कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यक्रमों को प्रखंड के घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया. इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, सांसद प्रतिनिधि परवेज़ रजा, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव मो सरफराज खान रिंकू, सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मो शाबुल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन